लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आवारा सांड के हमले से घर के बाहर खेल रहा 10 वर्षीय मासूम किशोर गंभीर घायल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, April 15, 2026 3:42 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब घर के बाहर खेल रहे एक मासूम किशोर पर अचानक एक आक्रामक सांड ने हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सैफ उम्र 10 वर्ष पुत्र चांद मियां निवासी झंडी राज अपने घर के बाहर मैदान में खेल रहा था। तभी अचानक एक आवारा सांड उग्र हो गया और उसने किशोर पर हमला कर दिया। सांड ने अपने सींग सैफ की दाहिनी छाती में घुसा दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल घायल सैफ को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment