लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोप में सिंगाही थाने का दरोगा सस्पेंड, वायरल ऑडियो पर एसपी की बड़ी कार्रवाई।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, March 29, 2026 2:48 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाने में तैनात दरोगा मोहित सिंह को एसपी डॉ0 ख्याति गर्ग ने सस्पेंड कर दिया है। दरोगा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। वायरल ऑडियो में आरोप लगाया गया कि दरोगा मुकदमे से कुछ धाराएं हटाने के नाम पर पीड़ित से पैसे की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र में खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद 9 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की विवेचना दरोगा मोहित सिंह कर रहे थे। इसी दौरान एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुकदमे से कुछ धाराएं हटाने के एवज में दरोगा ने 6 हजार रुपये की मांग की।

ब्लॉक निघासन आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट जारी, अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म!! यहां से देखें पूरी सूची

आरोप यह भी है कि मामले के उजागर होने के बाद दरोगा ने पीड़ित पर दबाव बनाकर लिखित बयान देने को कहा कि उनसे कोई पैसा नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लखीमपुर खीरी में बेखौफ तेंदुए, जंगल छोड़ आबादी में बना रहे खौफ का साया।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 10, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment