लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

20 दिन से खड़ी गन्ना ट्रालियों पर किसानों का फूटा गुस्सा, मिल प्रबंधन ने दिया 2 दिन का आश्वासन।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, March 27, 2026 8:37 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां में बीते लगभग 20 दिनों से गन्ना लेकर खड़ी किसानों की ट्रालियां खाली न होने से किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लंबे इंतजार और आर्थिक नुकसान से परेशान क्षेत्रीय किसानों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह से अपनी समस्या साझा की।

पहले भी झेले कई गम अब इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार, मन्नतों से मिली संतान बनी तेंदुए का शिकार।।

शुक्रवार को अमनदीप सिंह किसानों के साथ बेलरायां स्थित सरजू सहकारी चीनी मिल पहुंचे और मिल प्रशासन से वार्ता की। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर अमनदीप सिंह और सीसीओ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों का कहना था कि कई दिनों से ट्रालियां लाइन में खड़ी हैं, जिससे उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं ट्रालियों के लंबे समय तक खड़े रहने से गन्ने की गुणवत्ता प्रभावित होने की भी चिंता जताई गई।
किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मिल के सीसीओ ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर लंबित ट्रालियों को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराया जाएगा। आश्वासन के बाद किसानों ने राहत की सांस ली, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

लखीमपुर खीरी में बेखौफ तेंदुए, जंगल छोड़ आबादी में बना रहे खौफ का साया।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment