लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन मेले में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात जोड़ों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, December 10, 2025 7:27 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी: निघासन के झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा के पास आयोजित श्री रामलीला मेले में बुधवार को सामाजिक समरसता और सामूहिक विवाह की मिसाल पेश करता आदर्श विवाह का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस खास आयोजन में क्षेत्र के सात जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें और वादे किए।
कार्यक्रम के दौरान वर–वधू के परिवारजन, रिश्तेदार एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे पंडाल में खुशी, उल्लास और मंगल गीतों का माहौल बना रहा। रामलीला मेले की आयोजन समिति द्वारा सभी नवदंपतियों को उपहार स्वरूप घरेलू उपयोगी हेतु सामग्री भेंट की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सुखद और मजबूत हो सके।
कार्यक्रम पहुंचे निघासन विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र में एक नया संदेश देते है। उन्होंने यह भी कहा कि निघासन मेले की तरह आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम शायद ही कही अन्य मेले में होते हो। जब से मेला शुरू हुआ तब से हर वर्ष मेले में क्षेत्र की गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए मेले की समिति की सराहना की।

अवैध गन्ना खरीद पर बड़ी कार्रवाई, तौल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

January 20, 2026

January 19, 2026

January 19, 2026

January 18, 2026

January 17, 2026

January 16, 2026

Leave a Comment