लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

योगी सरकार की पहल से गन्ना मिलें हुई सक्रिय, किसानों को गेहूं बुवाई में मिलेगी राहत।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, November 4, 2025 1:25 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं गन्ना किसानों के व्यापक हितों के दृष्टिगत मंत्री चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी व राज्य मंत्री, संजय गंगवार के मार्गदर्शन में आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उ.प्र. ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का कार्य प्रारम्भहो चुका है। प्रदेश की 53 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इण्डेन्ट जारी कर दिया है।

ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुआ हाथी, 15 घंटे तक दलदल में तड़पता रहा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की 21 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जिनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 20 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 19 में से 05 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 16 में से 08, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 23 में से 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 19 में से 06 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य 32 चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया है। इन चीनी मिलों का संचालन भी अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। अवशेष 69 चीनी मिलें भी शीघ्र ही संचालित हो जाएगी।

अब ऐसे किसानों के खातों में नहीं आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किश्त।।

गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के देय गन्ना मूल्य का नियमानुसार त्वरित भुगतान करने हेतु चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। तदक्रम में चीनी मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। चीनी मिलों का समय से संचालन से गेंहू बुवाई हेतु खेत खाली होने से किसानों को होगी सुगमता।

गांव में विद्यालय के पास दिखा बाघ, दहशत में ग्रामीण—वन विभाग की टीम लौटी खाली हाथ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment