लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल (12/10/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, October 12, 2025 8:27 AM

Google News
Follow Us

आज का राशिफल

मेष: सप्ताह की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति मित्रों से मुलाकात कराएगी। साथ ही संपत्ति से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छात्र अपना मन अध्ययन से हटाकर मनोरंजन की ओर झुकाएंगे।

वृषभ: पैतृक संपत्ति से धन लाभ प्राप्त होगा। मध्य सप्ताह में निसंतान दंपति को संतान सुख की प्राप्ति होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

मिथुन: सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ावे में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि से मन में उल्लास रहेगा। सप्ताह मध्य में मित्रों से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क: सप्ताह की शुरुआत में धन की थोड़ी कमी का अनुभव हो सकता है, परन्तु शीघ्र ही इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को सप्ताह मध्य में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से बात मनवाने में सफल होंगे।

सिंह: सप्ताह की शुरुआत में सब में बड़ी-बड़ी कल्पनाएं उड़ान भरेंगी। किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं, पर पराक्रम में वृद्धि होगी।

कन्या: सप्ताह की शुरुआत में अनायास व्यय बढ़ने से बेचैनी महसूस हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा संभव है। परिवारजन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अनायास किसी अशुभ समाचार से मन खिन्न हो सकता है।

तुला: सप्ताह की शुरुआत में लंबित धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। सप्ताहांत में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। भगवान शिव की आराधना करें। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सुलझेंगे। पिता से धन प्राप्ति होगी।

वृश्चिक: सप्ताह की शुरुआत में परिवार के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह मध्य में जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। सप्ताहांत में मन में उल्लास रहेगा।

धनु: सप्ताह की शुरुआत में भाग्य में अचानक परिवर्तन महसूस होगा। लंबित कार्य पूर्ण होने की संभावना है। मंगलवार को किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के समाचार मिल सकते हैं। पिता से संबंध मधुर होंगे।

मकर: सप्ताह की शुरुआत में मित्रों के सहयोग से पराक्रम बढ़ेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। व्यापार के कारण दूरदराज की यात्रा संभव है। व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ: भाग्योदय की पूरी संभावना है, जिससे मन में अत्यधिक हर्ष होगा। किसी पुराने साथी से मुलाकात लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ने से तनाव महसूस होगा। शुभ कार्य पर धन व्यय होगा।

मीन: सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां मन को विचलित करेंगी। मध्य सप्ताह से स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। संत पुरुष के आगमन से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 25, 2026

November 23, 2026

November 22, 2026

November 22, 2026

November 21, 2026

November 18, 2026

Leave a Comment