लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल(08/08/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, August 8, 2025 7:45 AM

Google News
Follow Us

मेष: बेवजह की चिंता के कारण आप स्वयं का समय नष्ट करेंगे। संतान की ओर से शांति व लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा।

वृष: दिन संभल कर व्यतीत करें। शत्रु आने से समस्या रहेगी। मानसिक अशांति रहेगी, मन व्यथित रहेगा। रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान को समस्या होने की संभावना। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है।

मिथुन: समय ठीक है। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभहोगा, बुजूर्गों से सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। शेयर बाजार से लाभ होगा। साझेदारी में लाभ, धन निवेश संभल कर करें। शांति भरा दिन रहेगा।

मुरली वाले हौसला को फिर से कोबरा सांप ने डसा इस बार कर दी ये गलती।

कर्क: वाहन सावधानी से चलाएं। राज्यपक्ष से लाभहोगा। पिता व बुजूर्गों से सहायता प्राप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। जो भविष्य की नई योजनाओं को मूर्त रूप देंगी। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें।

सिंह: शेयर बाजार में निवेश से लाभ। मित्रों से लाभहोगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: आय के साधन बढ़ेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सुख ‘मिलेगा। जमीन जायदाद के संबंध में नई योजना बनने की संभावना। परिवार को समय दें। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी।

खेती किसानी:- किसान ने उगाया 14 फीट लंबा गन्ना उसके बाद सीढ़ी लगाकर बांधा।।

तुला: व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। घर में अचानक आय की वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धार्मिक कार्यों को लेकर उत्साही बनेंगे। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभप्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है।

वृश्चिक: घर परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचाव करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी में हानि की संभावना है। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा की संभावना, संभल कर वाहन चलाएं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

धनु: व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। पुराना लेनदेन वसूल करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।

उत्तरप्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश की दस्तक, बाढ़ का खतरा, अलर्ट पर प्रशासन!!

मकर: वाहन सुख उत्तम है, नया वाहन खरीदने का योग है। पुराने रोग से परेशान रहेंगे, किसी से कहासुनी हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

कुंभ: नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान कहे अनुसार कार्य करेगी, लाभ प्राप्त होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में लाभ देंगी।

मीन: सामाजिक कार्य में मन बढेगा। थोडे प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्ता से कार्य करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि। अधिकारी ‘प्रसन्न रहेगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

विश्व हाथी दिवस पर इरशाद अली होंगे सम्मानित, दुधवा की धरती पर फिर बजा गौरव का डंका।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment