लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

वॉटर पार्क घूमने गए 12 वर्षीय आयान की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने कही ये बात।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, July 7, 2025 7:50 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
निघासन खीरी। थाना तिकुनिया क्षेत्र के गांव हरद्वाही निवासी आयान अली(12) पुत्र रहमत अली वॉटर पार्क घूमने के लिए गया था वहां पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
सोमवार को महाराजनगर के पास स्थित एक वॉटर पार्क का उद्घाटन था जिसको देखने के लिए हरद्वाही निवासी आयान अली अपने घर से सुबह निकला था मगर वहां पानी में डूबने के चलते उसकी मौत हो गई।

मृतक आयान के पिता रहमत अली ने बताया कि सोमवार की सुबह आयान वॉटर पार्क घूमने गया था। चूंकि वॉटर पार्क का उद्घाटन भी था इसलिए वहां कई बच्चे स्नान कर रहे थे उन्हीं बच्चों के साथ में आयान भी नहाने लगा। पानी गहरा होने के चलते वह उसी पानी में डूब गया। जिसकी सूचना जब रहमत अली को मिली तो वह मौके पर पहुंचा मगर तब तक वॉटर पार्क मालिक उसको गाड़ी से अस्पताल के लिए निकल चुके थे।

सीएचसी-पीएचसी में बढ़ी जीवनदायिनी सेवाएं, निघासन और तिकुनिया को मिले हाईटेक उपकरण।।

मृतक बालक के पिता का आरोप है कि उसे बच्चे को देखने के लिए गाड़ी नहीं रोकी गई। एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रुकी तो उसने अपने बच्चे को देखा। जिसके बाद उसे सीएचसी निघासन ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि वहां पर मौजूद डॉक्टर टीएन सिंह बच्चे को देखने के बजाय अपना फोन चलाते रहे। जिसके 10 मिनट बाद उन्होंने परिजनों को बताया कि बच्चे की मौत हो गई है। इस दौरान परिजनों व डॉक्टर के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया और उसे अपने घर लेकर चले गए। सूचना पर एसडीएम निघासन राजीव निगम हरद्वाही गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने। फिलहाल खबर लिखे जाने तक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।

तेंदुए से भिड़ने वाले युवक से मिले अखिलेश यादव, दो लाख का चेक देकर बढ़ाया उत्साह।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment