लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का फीता काट कर किया शुभारंभ।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, June 14, 2026 7:19 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। विकासखंड निघासन सभागार में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय मिश्र ‘टेनी’ ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, बाल विकास, सहकारिता, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।शि

दुधवा की निर्भीक बेटी बनी गांवों की ढाल, खतरे के सामने नहीं झुकता हौसला।

विर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को नव निर्मित आवासों की चाभियां एवं स्वीकृति संबंधी दस्तावेज वितरित किए गए। बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को पोषण किट एवं फल वितरित किए गए, जबकि अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में नवजात बच्चों को आशीर्वाद दिया गया।

स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला एवं अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी गई।

15 जून तक संचालित रहेगा पचपेड़ी घाट पेंटून पुल, मानसून से पहले होगा बंद।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अजय मिश्र ‘टेनी’ ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत निघासन अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय, विमल तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य, दिग्विजय गुप्ता, अशोक तिवारी, संजय गिरी, नागेंद्र सिंह सेंगर व रत्तीराम लोधी के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

दुधवा में अब 15 दिन और गूंजेगी जंगल सफारी, पर्यटकों को मिला वन्यजीवों के करीब पहुंचने का सुनहरा मौका।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment