लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

एक ऐसी पंचायत जहां आज भी ग्रामीण शुद्ध पेय जल के लिए तरसते है और सिस्टम को कोसते है।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, July 6, 2025 2:03 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
निघासन(लखीमपुर खीरी): ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सरकार ने करीब आठ वर्ष पूर्व लालपुर पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण कराया था। मगर दुर्भाग्य ये रहा की शुरू से ही लाखों की लागत से बनी टंकी से लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि पानी के लिए पानी की तरह पैसे तो बहाए गए, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल सका।

VIVO के इस शानदार फोन का कैमरा DSLR को भी देता है टक्कर, शानदार लुक और धांसू फीचर्स।

बताया जाता है कि विभागीय उदासीनता के कारण सरकार के लाखों रुपये पानी की तरह बह गए, लेकिन ग्रामवासियों को एक बूंद पेयजल नसीब नहीं हो सका। शुद्धजल के लिए टकटकी लगाये ग्रामवासी आठ साल से शुद्ध पेय जल के लिए तरस रहे है, लेकिन इतने लंबे समय बीतने के बाद भी टंकी से पानी की सप्लाई चालू नही हुई। अब यह टंकी ग्रामवासियों के लिए सिर्फ दिखावटी शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है।

120 शिकायते धरी रह गईं, बबूल के पेड़ से लटका मिला मासूम, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

इस मामले में खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने बताया कि किन खामियों के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है इसका पता लगाकर जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार पुनः विकास विभाग से अब जल निगम विभाग को पानी की टंकियां हैंडओवर कर दी गई है अब उन्हीं की देखरेख में इन्हें संचालित किया जाएगा। फिलहाल लालपुर पंचायत का यह दुर्भाग्य है कि पानी की टंकी होने के बावजूद भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है वहीं जिम्मेदार मौन है।

आखिर कौन है आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी? जिनके नाम से ही अपराधियों कांपते है।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 10, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment