रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी: जिले की तहसील पलिया कलां में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। मुख्यालय गेट पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
किसानों की प्रमुख मांगों में सुहेली नदी की सफाई के साथ ही जंगली सूअरों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी शामिल है। किसानों का कहना है कि जंगली सूअर लगातार खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने वन विभाग से जंगली सूअरों की समस्या पर प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वहीं, किसानों की समस्या को लेकर पलिया विधायक रोमी साहनी ने भी प्रशासन को चेतावनी दी है। विधायक ने कहा है कि यदि किसानों की समस्याओं को लेकर 24 घंटे के भीतर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वह स्वयं मैदान में उतरेंगे और किसानों के हित में निर्णय लेंगे।
राज्य गन्ना प्रतियोगिता 2025-26 में हरदोई के अमर सिंह प्रथम, 2430 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन।
विधायक की चेतावनी के बाद किसानों के आंदोलन को लेकर प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने भूख हड़ताल शुरू करने की भी चेतावनी दी है।
फिलहाल पलिया कलां मुख्यालय गेट पर किसानों का धरना जारी है और सभी की नजरें अब प्रशासन की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदम पर टिकी हैं।
लखीमपुर खीरी:- पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था गौकशी का आरोपी, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।

















