रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर टिप्पणी करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद निघासन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके ही मोहल्ले में परेड कराई। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आए और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि निघासन थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने ड्यूटी से लौट रहीं महिला पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से आपत्तिजनक कमेंट किए थे। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद आरोपियों को पकड़ा गया और पूछताछ की गई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को उनके मोहल्ले में ले जाकर परेड कराई। इस दौरान युवकों ने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो
पुलिस की इस कार्रवाई को महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान से जुड़े मामलों में सख्ती के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या टिप्पणी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लुधौरी गांव में घर में घुसा 3 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्रों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।

















