लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी से मंदिरों तक पहुंचे एडीएम, विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 29, 2026 8:02 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। सरकारी योजनाओं के तहत कराए जा रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्य कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ धरातल पर आमजन को मिले, इसे परखने के लिए मंगलवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने निघासन और सिंगाही क्षेत्र का दौरा किया। एसडीएम यदुवीर सिंह के साथ उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

 

निघासन में नगर पंचायत की ओर से तैयार डिजिटल लाइब्रेरी एडीएम के निरीक्षण का प्रमुख केंद्र रही। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और अध्ययन संसाधनों को देखा। छात्रों की बढ़ती मौजूदगी और लाइब्रेरी के उपयोग को देखते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि युवाओं और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत खैरानी में लगा वृहद पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर।

इसके बाद एडीएम हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां वंदन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति देखने के साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। पटेल नगर वार्ड में बने बारातघर का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
निघासन के बाद एडीएम का काफिला सिंगाही पहुंचा। यहां शिव मंदिर में वंदन योजना के तहत चल रहे जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों को उन्होंने देखा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों से किसी प्रकार का समझौता न हो और सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे कराए जाएं।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विकास परियोजनाओं का वास्तविक मूल्यांकन मौके पर पहुंचकर ही किया जा सकता है। इसलिए निर्माण और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता के साथ उनकी उपयोगिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि इनका सीधा लाभ लोगों को मिल सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित नगर निकायों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

दोमुंहे सांप तस्करी कांड में पुलिस पर गिरी गाज, मैगलगंज के प्रभारी निरीक्षक समेत आठ निलंबित।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment