लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नल पर पानी लेने जा रही महिला पर भरभराकर गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर मौत।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 29, 2026 10:31 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। धौरहरा तहसील क्षेत्र के पलिहा गांव में मंगलवार को उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब घर से नल पर पानी लेने जा रहीं करीब 35 वर्षीय श्वेता दीक्षित के ऊपर अचानक पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते महिला दीवार के भारी मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

₹84 करोड़ के ओवरब्रिज के धंसने पर विधायक अमन गिरि के तेवर सख्त, NH अधिकारियों को लगाई फटकार।

बताया जा रहा है कि श्वेता दीक्षित घर से नल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक पक्की दीवार ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मलबे में महिला के दबे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया।
घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही धौरहरा एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार आदित्य विशाल, क्षेत्रीय लेखपाल तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और परिजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रशासन की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
महिला की अचानक हुई मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लेने के साथ घटना से संबंधित जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, पूर्व आईएएस आलोक रंजन को उतारने की तैयारी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment