आजमगढ़। जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद अब पुलिस ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मानवीय पहल की है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने हत्याकांड में मारे गए अरविंद सिंह की दोनों बेटियों को गोद लेने की घोषणा की है। एसएसपी ने बच्चियों और उनके परिवार की सहायता के लिए अपना एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है।
जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंह पर अपनी पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने का आरोप था। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में अरविंद की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार में उसकी मां और दोनों बेटियां ही रह गई हैं।
सांप के डसने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन, एंटी वेनम की जगह एंटी रेबीज लगाने का आरोप।
परिवार की स्थिति को देखते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी अपने स्तर से उठाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही जिले के पुलिसकर्मियों ने भी परिवार की सहायता के लिए अपने एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के सामने खड़ी आर्थिक और पारिवारिक मुश्किलों को कम करना है।
वहीं, घटना में मारे गए दोनों पुजारियों के परिवारों के लिए भी आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू की गई है। दोनों परिवारों के भरण-पोषण के लिए आठ-आठ हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की बात कही गई है।
हत्याकांड ने जहां कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया, वहीं घटना के बाद सामने आई पुलिस की यह पहल प्रभावित परिवारों के लिए सहारा बनने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। अब अरविंद के परिवार में उसकी मां और दोनों मासूम बेटियां ही शेष हैं।
‘भ्रष्ट मुचुआ दें त्यागपत्र’, अखिलेश की टिप्पणी से चुनाव आयोग पर सियासी घमासान।
















