लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बकरी के लालच में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई दिनों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, August 25, 2026 10:19 AM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। वन क्षेत्र लुधौरी अंतर्गत हीरालाल पुरवा गांव में कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बताया गया कि पिछले कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी गोविंदपुरी वार्ड के आसपास गन्ने के खेतों में देखी जा रही थी। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया और उसमें बकरी को बांधकर जाल बिछाया।
सोमवार की रात शिकार की तलाश में तेंदुआ पिंजरे के पास पहुंचा और बकरी के लालच में पिंजरे के अंदर चला गया। जैसे ही तेंदुआ अंदर पहुंचा, पिंजरा बंद हो गया और वह उसमें कैद हो गया।

अराजकतत्वों ने रात में काट दिया तमोलिनपुरवा बांध, दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा।

रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि बीते कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा गन्ने के खेतों के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी जा रही थी। इसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। सोमवार की रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के बथुआ बीट स्थित प्रधानपुरवा गांव में भी पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ, तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों में राहत, अब तक कुल 15 तेंदुए पिंजड़े में कैद हो चुके है।

आईएएस ट्रांसफर:- प्रमोद कुमार उपाध्याय बने आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, 16 अन्य IAS ट्रांसफर।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment