लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 54 मामलों में पांच का मौके पर निस्तारण।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, August 17, 2026 9:33 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान कुल 54 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें सबसे अधिक 14 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि पुलिस विभाग से 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा आपूर्ति विभाग की 6, पशु चिकित्सा विभाग की 5, विकास विभाग की 5, नगर पंचायत की 4, जल निगम की 2 तथा लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, मंडी समिति और बाढ़ खंड विभाग से एक-एक शिकायत सामने आई।

बाढ़ से बचाव के लिए राजा राजेश्वर सिंह के प्रयासों से निघासन में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य।।

अधिकारियों ने मौके पर ही पांच शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से पांच का तत्काल समाधान कराया गया है। बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
समाधान दिवस में भाजपा विधायक पटेल शशांक वर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम यदुवीर सिंह, तहसीलदार देवेंद्र त्रिपाठी, सीओ शिवम कुमार, बीडीओ जयेश कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पैरोल पर घर आया उम्रकैद का कैदी, बहू से अभद्रता के बाद बेटे की फावड़े से हत्या।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment