लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम सामने आई घटना के बाद रविवार दोपहर तक तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के खिलाफ किशोरी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी की मुख्य आरोपी सिद्धार्थ श्रीवास्तव से पहले से पहचान थी। आरोप है कि शनिवार शाम सिद्धार्थ ने किशोरी को बेगम बाग स्थित अपने घर बुलाया। इसी दौरान उसके दो परिचित विशु कनौजिया और मधुमेश मिश्रा भी वहां पहुंच गए। किशोरी ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।
यूपी के लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट।।
शिकायत मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने देवकली रोड स्थित पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में सिद्धार्थ श्रीवास्तव (22), मधुमेश मिश्रा (23) और विशु कनौजिया (19) शामिल हैं। तीनों बेगम बाग गढ़ी रोड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की विवेचना तेज कर दी है। घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने चाकू से कई वार कर अपने ससुर को उतारा मौत के घाट, पत्नी भी घायल।।











