लखीमपुर खीरी। योगी सरकार के सीएम डैशबोर्ड की जुलाई 2026 की जनपद रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने डेवलमेंट के क्षेत्र में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। जिला फ्लैगशिप-डेवलपमेंट श्रेणी में लखीमपुर खीरी को 95.50 प्रतिशत अंक मिले हैं।
सीएम डैशबोर्ड की जारी रैंकिंग के अनुसार लखीमपुर खीरी का इफेक्टिव मैक्सिमम स्कोर 10.00 निर्धारित था, जबकि जिले ने 9.55 अंक प्राप्त किए। इसके आधार पर लखीमपुर खीरी को प्रदेश के 66 जिलों की सूची में 7वीं रैंक मिली है।
रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने यूपी के कई प्रमुख जिलों को पीछे छोड़ा है। लखीमपुर खीरी से ऊपर रामपुर, बागपत, अंबेडकरनगर, बरेली, सुल्तानपुर और आजमगढ़ जिले रहे। वहीं खीरी के बाद मैनपुरी, कौशांबी, बुलंदशहर, शाहजहांपुर समेत अन्य जिले सूची में शामिल हैं।
बुजुर्ग चमेला देवी के घर पहुंचे बीडीओ, पेंशन-आयुष्मान कार्ड के साथ आवास का भी मिला भरोसा।।











