लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी:- खेत में दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, August 7, 2026 10:46 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। दक्षिण निघासन रेंज के अंतर्गत लालबोझी बीट के बरुही फार्म क्षेत्र में शुक्रवार को एक खेत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को भूपेंद्र सिंह के घर के पास खेत में देखा गया, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ वन्यजीव अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को लुधौरी वन ब्लॉक-2 क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर अवमुक्त कर दिया गया।

वन विभाग की तत्परता से अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पहुंचा दिया गया। अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। रेंजर मोबिन आरिफ ने लोगों से अपील की है कि खेत या आबादी के आसपास किसी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके साथ छेड़छाड़ न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

आरआरसी सेंटर बनाकर भूल गया सिस्टम, लाखों की लागत के बाद भी कूड़ा प्रबंधन बेपटरी।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment