लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज होगी जारी, इस बार सिर्फ इन किसानों को मिलेगा 9.44 करोड़ का लाभ।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, June 20, 2026 10:16 AM

Google News
Follow Us

नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त आज किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इस किस्त के तहत केंद्र सरकार देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित करेगी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य लगातार जारी है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है।

गन्ना विकास विभाग में कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 308 पदोन्नति और 371 को मिला वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ।

सरकार द्वारा जारी की जा रही 23वीं किस्त से देशभर के करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी। राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और किसानों को बिना किसी बिचौलिए के लाभ प्राप्त होगा।
कृषि मंत्रालय के अनुसार योजना के माध्यम से अब तक लाखों करोड़ रुपये किसानों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना है।
किसान अपनी किस्त की स्थिति पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर या पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच सकते हैं। जिन किसानों का ई-केवाईसी और बैंक खाते का सत्यापन पूरा है, उन्हें इस किस्त का लाभ मिलने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई, 21 लाख का चेक लेकर चली गई कथित पत्नी।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment