लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने रातों रात काटकर बर्बाद की केले की फसल, किसानों का लाखों का नुकसान।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, June 17, 2026 9:40 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। कोतवाली निघासन क्षेत्र के ग्राम मिर्जागंज में अज्ञात शरारती तत्वों ने दो किसानों की तैयार खड़ी केले की फसल को काटकर तहस-नहस कर दिया। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वर्षों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर जाने से दोनों किसान गहरे सदमे में हैं तथा न्याय की मांग को लेकर पुलिस की शरण में पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्जागंज निवासी घुरई ने लगभग एक बीघा तथा गुड्डू उर्फ अफसर अली ने करीब एक एकड़ क्षेत्र में केले की खेती की थी। दोनों किसानों की फसल तैयार होकर बिक्री के करीब पहुंच चुकी थी। किसानों का कहना है कि सोमवार रात अज्ञात लोगों ने खेत में घुसकर बड़ी संख्या में केले के पौधों को काट डाला, जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गई।

खेत में चारा लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में दो लोगों की गई जान !!

मंगलवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खेत में चारों ओर कटे हुए केले के पौधे पड़े थे। मेहनत की कमाई और भविष्य की उम्मीदों को उजड़ता देख दोनों किसान भावुक हो उठे। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया।
पीड़ित किसानों का आरोप है कि यह किसी की सुनियोजित शरारत या रंजिश का परिणाम हो सकता है। उन्होंने निघासन पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेती-किसानी ही इन परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में लाखों रुपये की फसल नष्ट होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

डीपीसी के बाद वैभव मिश्रा सहित 38 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 17, 2026

June 17, 2026

June 17, 2026

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

Leave a Comment