निघासन खीरी:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को निघासन तहसील, विकासखंड कार्यालय और थाना निघासन की झंडी चौकी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।
तहसील परिसर में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
निघासन तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी यदुवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीएम ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, सादगी, सत्य, अहिंसा और देशसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ ने किया ध्वजारोहण
विकासखंड निघासन में खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, स्वच्छता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
झंडी चौकी में चौकी इंचार्ज ने दिलाई शपथ
वहीं थाना निघासन अंतर्गत झंडी चौकी में भी गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने चौकी स्टाफ को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
कीचड़ में लोटकर युवक ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए लगाया ‘हाय हाय ये मजबूरी’ गाना !!

















