लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

खेत में चारा लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में दो लोगों की गई जान !!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, June 16, 2026 1:43 PM

Google News
Follow Us

वन्यजीव संघर्ष पर चल रही थी बैठक, उधर बाघ ने ली एक और जान, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश।।

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। दुधवा और उसके आसपास के क्षेत्रों में इंसान और बाघ के बीच बढ़ता संघर्ष लगातार भयावह होता जा रहा है। सोमवार शाम मझगई क्षेत्र के खालेपुरवा गांव में एक महिला की बाघ के हमले में मौत ने एक बार फिर वन विभाग की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुधवा की निर्भीक बेटी बनी गांवों की ढाल, खतरे के सामने नहीं झुकता हौसला।

खालेपुरवा गांव निवासी 50 वर्षीय कोकिला देवी रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लेने खेत की ओर गई थीं। शाम ढल रही थी और खेतों के आसपास सन्नाटा बढ़ने लगा था। इसी बीच घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला बोल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई, लेकिन तब तक बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा चुका था।
ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाश की। आखिरकार घटना स्थल से कुछ दूरी पर महिला का शव मिला। घटना के बाद गांव में मातम के साथ-साथ दहशत का माहौल भी फैल गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही थी, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जिस समय यह हादसा हुआ, उसी दिन वन्यजीव और मानव संघर्ष को लेकर उच्च स्तरीय मंथन चल रहा था। वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ भविष्य की रणनीति पर विचार कर रहे थे, जबकि दूसरी ओर एक परिवार अपनी सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा था।

मनोज भारती को पलिया आने दिया जाए मगर जाएंगे तभी जब गरीबों का ठगा हुआ सारा रुपया वापस कर देंगे:- रोमी साहनी, विधायक

पिछले 24 घंटों के भीतर क्षेत्र में बाघ के हमले की यह दूसरी जानलेवा घटना है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं और बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोका जा रहा है।
वन विभाग की और से मृतका के पति को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। साथ ही बाघ की निगरानी और उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं। विभागीय टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि ग्रामीणों की मांग है कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ऐसा स्थायी समाधान निकाला जाए जिससे गांवों में रहने वाले लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
फिलहाल खालेपुरवा और आसपास के गांवों में डर का साया पसरा हुआ है। ग्रामीणों की नजरें अब वन विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

सिंगाही में कई घंटों चला हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन, जांच एजेंसियों की गतिविधियों से बढ़ी उत्सुकता।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

Leave a Comment