लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, युवती की मौत।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, June 12, 2026 2:11 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक बस हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि कई बाराती झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विवाह समारोह का माहौल गम में बदल गया।
बताया जाता है कि मोहल्ला पट्टी रामदास निवासी मोईन खान की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पीलीभीत जनपद के भिखारीपुर गांव से बारात बस द्वारा आ रही थी। जैसे ही बस मोहल्ले के समीप पहुंची, वह सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। संपर्क होते ही बस में करंट फैल गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से छलांग लगा दी।

अदलाबाद में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल, बाढ़ राहत एवं बचाव तैयारियों का लिया गया जायजा।।

हादसे में जीनत (20) गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहम्मद शादमान (12), शायरा बानो (48), अनाबिया (7), अमजद हुसैन (51), शायदा बेगम (60), सानिया (20), इशरत तथा बस चालक ताहिर सहित कई लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना तथा घटना की जानकारी जुटाई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

डीपीसी के बाद वैभव मिश्रा सहित 38 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment