लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

अदलाबाद में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल, बाढ़ राहत एवं बचाव तैयारियों का लिया गया जायजा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, June 11, 2026 6:33 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम पंचायत अदलाबाद में आपदा राहत एवं बचाव मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। शारदा नदी के किनारे आयोजित इस अभ्यास में प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व विभाग, पुलिस तथा एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ की काल्पनिक स्थिति तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। बचाव दलों ने नावों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की सहायता से नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा उन्हें राहत शिविर तक पहुंचाने का अभ्यास किया। इसके साथ ही आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), एसडीएम राजीव निगम, कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर, लेखपाल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बचाव कार्यों का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन किया।
इस दौरान 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की रैपिड रिस्पांस टीम ने भी बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। जवानों ने आपदा के समय उपयोग में आने वाले उपकरणों और रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभ्यासों का उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। मॉकड्रिल के माध्यम से व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के बिंदुओं को भी चिन्हित किया गया, जिससे आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

डीपीसी के बाद वैभव मिश्रा सहित 38 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment