लखनऊ। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली खपत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पावर सप्लाई सिस्टम को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसी भी जिले में अनावश्यक बिजली कटौती न हो और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में बिजली उत्पादन इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए। ट्रांसमिशन लाइनों की नियमित निगरानी, खराब फीडरों की तत्काल मरम्मत और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
सरकार ने बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को सही समय पर बिल उपलब्ध कराया जाए और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही आंधी-तूफान या तकनीकी खराबी की स्थिति में बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को हेल्पलाइन सेवाओं की मॉनिटरिंग करने तथा आम जनता को पारदर्शी और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर महंगाई की नई मार।।





























