लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे को याद करते हुए भावुक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जलाने के दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जिसके बाद उनका पूरा परिवार सदमे में आ गया था।
अनुपमा जायसवाल ने कहा, “मैं जलने के बाद से बहुत डर गई थी। मेरा परिवार भी बेहद घबरा गया था। कई दिनों तक मेरा चेहरा ट्यूब से ढका रहता था। ड्रेसिंग के दौरान होने वाली पीड़ा असहनीय थी। आज भी शरीर पर जलने के गहरे निशान मौजूद हैं।”
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मानसिक रूप से भी वह काफी टूट गई थीं। घरवालों ने उनके कमरे और बाथरूम के शीशे तक हटा दिए थे ताकि वह खुद को देखकर और अधिक परेशान न हों। उन्होंने कहा, “मुझे लगता था कि मैं आगे कभी सबके बीच खड़ी हो पाऊंगी या नहीं।”
इस हादसे के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चिंता का माहौल देखने को मिला था। घटना की जानकारी मिलने पर अखिलेश यादव भी लखनऊ स्थित अस्पताल पहुंचे थे और अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना था।
अनुपमा जायसवाल के इस बयान के बाद एक बार फिर वह दर्दनाक हादसा चर्चा में आ गया है, जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया था।
एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर महंगाई की नई मार।।













1 thought on “पुतला दहन के दौरान झुलसीं अनुपमा जायसवाल ने बयां किया दर्द, बोलीं- “लगता था अब कभी लोगों के बीच खड़ी नहीं हो पाऊंगी””