लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, इन चार जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, May 13, 2026 1:00 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। मौसम विभाग लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम खराब होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और सीतापुर के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के भीतर तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि इन जिलों में बिजली गिरने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज झोंके आने की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की गई है।

दुधवा के जंगल में रोमांचक पल: सफारी के दौरान बाघिन और भालू का हुआ सामना।।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी रखने और खुले स्थानों पर खड़े न रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से बिजली चमकने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग की यह चेतावनी दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर जारी की गई, जिसकी वैधता आज दोपहर 3 बजकर 42 मिनट तक बताई गई है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार के नकली भारतीय मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment