लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

डीएम के समाधान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, May 2, 2026 5:02 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार खासा सक्रिय और भीड़भाड़ वाला रहा। नवागत डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस पहले आयोजन में फरियादियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। डीएम के पहुंचते ही लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे।
करीब दो घंटे तक चली जनसुनवाई में डीएम के साथ एसपी ख्याति गर्ग ने भी एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना। कुल 125 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को तय समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल खुद उतरेंगी गांवों में, अब फाइलों में नहीं, मैदान में दिखेगा प्रशासन।।

कार्यक्रम की शुरुआत डीएम-एसपी द्वारा तहसील परिसर स्थित वाटिका में पौधारोपण से हुई। इसके बाद जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मोतीपुर की विपना चौधरी, सुमन, कुतुबा और पूजा को उनके नए आवास की चाबियां सौंपी गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इसके अलावा गौशालाओं के लिए भूसा दान करने वाले दानदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरीपुरा के जगत नारायण मौर्य ने रकेहटी देहात गौशाला में 22 कुंतल, अर्जुन ने सिंगहा कला गौशाला में 10 कुंतल, नेकीराम ने धर्मापुर गौशाला में 10 कुंतल और प्रमोद निषाद ने चखरा गौशाला में 10 कुंतल भूसा दान कर सराहनीय योगदान दिया।
इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, सीओ शिवम कुमार व कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

झोपड़ी से उठी प्रतिभा, खटिया पर बैठकर डीएम ने जिला टॉपर उमाशंकर का बढ़ाया हौसला।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

November 25, 2026

November 23, 2026

November 22, 2026

November 22, 2026

November 21, 2026

November 18, 2026

Leave a Comment