रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विनोद सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के जिन विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से अविराज, आर एन साहनी तथा राहिल बेग, कक्षा एलकेजी से गरिमा, सक्षम तथा नंदिनी, कक्षा यूकेजी से विवान, सृष्टि तथा शिवांश वर्मा, कक्षा 1 से अनुष्का, आयुष तथा आराध्या, कक्षा 2 से तेजस्वी, नीतिश तथा सुखराज, कक्षा 3 से अपूर्वा सिंह, वंशप्रीत सिंह तथा युगांक चतुर्वेदी, कक्षा 4 से अर्पित यादव, सार्थक श्रीवास्तव तथा ऋषिक यादव, कक्षा 5 से कार्तिकेय शुक्ला, मनजोत सिंह तथा हरमन सिंह, कक्षा 6 से केसर सिंह, लवली तथा मनराज सिंह, कक्षा 7 से मानवी मिश्रा तथा रचित शौर्य सिंह, कक्षा 8 से हिमाद्री यादव, यश कुमार तथा हर्षिता चतुर्वेदी, कक्षा 9 से अवनी मिश्रा, गौरव राज तथा मोहम्मद फैजान तथा कक्षा 11 से अदिति मिश्रा, अखिलेश विश्वकर्मा एवं अर्शप्रीत कौर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह ने कहा कि छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। परिश्रम करने वाले विद्यार्थी ही जीवन में सफलता प्राप्त कर आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
इस दौरान अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य अंकुर पांडे, मुशर्रफ खान, कपिल कुमार शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहसिन शेख ने किया।
शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान।।





























