लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन क्षेत्र के रकेहटी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा शैलजा गुप्ता ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया है। संतोष गुप्ता की 19 वर्षीय पुत्री शैलजा, जो स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं, वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं।
शैलजा ने एसडीएम निघासन राजीव निगम का पेंसिल से बेहद आकर्षक स्केच तैयार किया। उनका यह स्केच इतना जीवंत और सुंदर है कि पहली नजर में ही उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि शैलजा ने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के अपनी मेहनत और लगन से यह कला सीखी है।
शैलजा स्वयं तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अपने हाथों से बनाया गया स्केच एसडीएम राजीव निगम को भेंट किया। इस दौरान एसडीएम ने शैलजा की सराहना करते हुए कहा कि वह एक मेधावी और हुनरमंद छात्रा हैं। बिना किसी प्रशिक्षण के इतनी उत्कृष्ट कला प्रस्तुत करना काबिल-ए-तारीफ है।
उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि शैलजा जैसी बेटियां अपने हुनर से क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
मेरठ सड़क हादसे में सिंगाही के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो नाबालिग भी शामिल।












