रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद की नवागत एसपी डा0 ख्याति गर्ग ने पुलिस लाईन सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी कर अपराध एवं अपराधियों की समीक्षा की तथा गंभीर अपराधों से सम्बन्धित लंबित अभियोगों के शीघ्र अनावरण करने के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के सम्बंध में कड़े निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसपी डा0 ख्याति गर्ग ने पुलिस लाईन सभागार कक्ष में जनपद के एडिशनल एसपी पश्चिमी व पूर्वी के साथ समस्त सीओ एवं सभी थाना प्रभारियो व शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी कर जिले के अपराध एवं अपराधियों के साथ साथ थानों पर पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की एवं हत्या, डकैती, लूट जैसे गंभीर अपराधों के लंबित अभियोगों के गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मदद को लेकर एडिशनल एसपी अनुज चौधरी ने बढ़ाए अपने हाथ।।
महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, शराब माफियाओं पर गैंगस्टर की कार्यवाही करने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनएसए के तहत कार्यवाही करने, जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ व मादक पदार्थ आदि अवैध कार्यों के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
महाशिवरात्रि को लेकर एसपी खीरी ख्याति गर्ग ने किया गोला गोकर्णनाथ मंदिर का निरीक्षण।।
जमानत पर बाहर आये अपराधियों की जमानत निरस्त कराने हेतु भी निर्देश दिए गए। धार्मिक विवाद के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी देने हेतु निर्देशित किया। शासन तथा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही एसपी द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना परिसर एवं थाना कार्यालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर थाने में खडे वाहनों का डिस्पोजल कराने, साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने, महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं प्रभावी रखने, जिले के टॉप-10 अपराधियों की निरंतर समीक्षा करने, गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने आदि के संबंध में निर्देश दिये।
साथ ही एसपी द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने व पीड़ित की शिकायतो का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं आगामी त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समुचित पुलिस प्रबंध करने पर विशेष बल दिया। सभी को कड़ी मेहनत, लगन, व पूर्ण ईमानदारी से जीरो टारलेंस की नीति पर कार्य करने की शख्त हिदायत दी गई।

























