लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल(01/11/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, November 1, 2025 7:20 AM

Google News
Follow Us

आज का राशिफल

मेष: समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आय की स्थिति उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की संभावना। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, सावधान रहें।

वृष: दिन सावधानी से व्यतीत करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा योग है, यात्रा को टालना उचित रहेगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अधीनस्थ लोगों को नियंत्रण में रखें।

मिथुन: आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभमिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयोग रहेगा। गुरू के आशीर्वाद से काम बनेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापार के लिए अनुकूल समय है। छोटी मोटी व्यापारिकयात्राओं का योग।

कर्क: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चितित रहेंगे, रक्तचाप, मधुमेह के रोगी सावधान रहें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन चोरी का योग है, सावधानी बरतें। व्यापार में हानि की संभावना है। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है।

गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश के किसानों का कमाल, लखीमपुर के ज्योति प्रकाश सिंह प्रदेश में बने नंबर वन किसान।

सिंह: दिन अनुकूल रहेगा व्यापार आगे बढ़ेगा।। रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या: दिन उत्तम है। मनवाचित सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार देने से बचें।

तुला: आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभहोगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा लेकिन सफल नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। अधीनस्थों से व्यापार में फायदा होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: समय ठीक नहीं है। धन हानि की संभावना है। व्यापार में वृद्धि के प्रयासों में रूकावट आने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। भागदौड का समय हैं, मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें, उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है।

सोना-चांदी मार्केट में बड़ा झटका, कीमतों में तेज गिरावट से खरीदारों में उत्साह!! जाने आज का भाव

धनु: समय अच्छा है। व्यापार में लाभ के आसार हैं, रूका पैसा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर: ससुराल से लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।

कुंभ: पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी।

मीन: परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढ़ेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना बनी रहेगी। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

गांव में विद्यालय के पास दिखा बाघ, दहशत में ग्रामीण—वन विभाग की टीम लौटी खाली हाथ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

Leave a Comment