आज का राशिफल
मेष: दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेंगा, किन्तु मन अशांत रहेगा। बेवजह की चिंता के कारण आप स्वयं का समय नष्ट करेंगे। शेयर बाजार में निवेश में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शांति व लाभ। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है।
वृष: संतान को समस्या होने की संभावना। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, अचानक आए बदलाव से साथी से तकरार संभव है। जीवनसाथी को सम्मान दें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेंगी। घर में अशांति रहेगी। अधीनस्थों से समस्या हो सकती है।
मिथुन: समय ठीक है। विदेशी व्यापार में लाभ होने की संभावना। शत्रु परास्त होंगे। राज्यपक्ष से लाभ होगा, बुजूगों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में लाभ, धन निवेश संभल कर करें। संतान से लाभ, शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग। शेयर बाजार से लाभ होगा।
कर्क: आय से अधिक धन व्यय होगा। दुर्घटना को संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। पिता व बुजुर्गों से सहायता प्राप्त होगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। परिवारजन व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।
गन्ना समितियों में अनुशासनहीनता पर गन्ना आयुक्त सख्त, दो अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस।।
सिंह: आय स्थिर रहेगी। राजनीतिज्ञों को नए पद मिलने की संभावना। मन शांत रहेगा। घर में सामंजस्य होने से प्रेम बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, न्यायिक क्षेत्र में समस्याएं हल होंगी।
कन्या: परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभप्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। सहकर्मियों के साथ नई योजनाओं के बारे में वार्ता संभव है। लेनदेन में जल्दबाजी ना करें। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। मन में शांति रहेगी।
तुला: आय के साधन बढ़ेंगे। साझेदारों से सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना। संभलकर निवेश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहन सुख मिलेगा। जमीन जायदाद के संबंध में नई योजना बनने की संभावना। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी।
वृश्चिक: व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। सुख के साधन जुटाएंगे। राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है।
धनु: घर परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचाव करें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी में हानि की संभावना है। किसी से धोखा प्राप्त हो सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा की संभावना, संभल कर वाहन चलाएं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
मकर: पुराने रोग से परेशान रहेंगे, किसी से कहासुनी हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, आय स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से मनमुटाव की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सहकमों से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान कहे अनुसार कार्य करेगी, लाभ प्राप्त होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना।
मीन: सामाजिक कार्य में मन बढ़ेगा। थोडं प्रयास से कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्ता से कार्य करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश के कार्य में लाभ मिलेगा। मित्र व परिवारजन से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।
निघासन से वृंदावन के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना, भाजपा नेता कमलेश मौर्य ने धोए चरण।।









