लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल(24/07/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, July 24, 2025 7:56 AM

Google News
Follow Us

आज का राशिफल 

मेष: आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे है। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। शाम के समय लोग आपके कार्यों में गलतियां निकाल सकते है।

वृष: आज दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिए घातक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटे। कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

मिथुन: आज दांपत्य संबंधों में प्रेम और समर्पण का भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप के लिए जाने की योजना बना सकते है। आज आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्राओं के लिए दिन बहुत शुभ है।

गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब समय से होगा गन्ना भुगतान, योगी सरकार ने जारी किया ये आदेश।

कर्क: आज घन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेमीजन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से अधिक संबंध न रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे।

सिंह: आज व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर उलझनें दूर होगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध मजबूत होंगे।

कन्या: आज आपके सहकर्मी आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पैर दर्द और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें।

दो तेंदुए के साथ सड़क किनारे टहलता नजर आया ब्लैक पैंथर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य!! VIDEO

तुला: आज सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ेगी। बच्चों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। आपको परिजनों की चिता हो सकती है। आपके आसपास का वातावरण बहुत सकारात्मक रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही समस्याओं का हल हो जायेगा। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में वृश्चिक ईर्ष्या का भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे।

धनु: आज पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। रिश्तों में तनाव कम होगा। सरकारी कार्य किसी कारणवश लंबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं।

PM kisan 20th Installment: कृषि मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, कब आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त?

मकर: आज किसी कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान में असंतुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी। शाम के समय किसी अच्छी खबर से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

कुंभ: आज पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य संबंध में मजबूती आयेगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे।

विधायक आवास पर पहुंची महिला तो विधायक ने किया ऐसा काम की लोगों ने कहा ऐसा विधायक और कहां?

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment