लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

डीएम की अपील अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली के अलर्ट के बीच घरों में रहें सुरक्षित, स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 26, 2026 2:51 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार खराब मौसम और अतिवृष्टि, तेज हवाओं तथा आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत जनपद के प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने विद्युत पोलों और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा कच्चे और जर्जर मकानों के आसपास अथवा उनमें निवास न करने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से पक्के और सुरक्षित मकानों में ही शरण लेने की अपील की है।

बारिश ने छीनी तीन जिंदगियां, कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से परिवार तबाह।

डीएम ने सर्प एवं अन्य विषैले जीव-जंतुओं से भी सावधान रहने को कहा है। जलभराव की स्थिति में अथवा किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी या क्षेत्रीय लेखपाल से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है।
डीएम ने विशेष रूप से आकाशीय बिजली और गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभों तथा अन्य ऊंची वस्तुओं के नीचे खड़े नहीं होने की चेतावनी दी है। ऐसे मौसम में यथासंभव पक्के मकान के भीतर सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
प्रशासन ने किसी भी आकस्मिक स्थिति में आपदा राहत के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077, फोन नंबर 872-298410/412865 अथवा मोबाइल नंबर 9454416588 पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान जनहानि को रोका जा सके और जरूरतमंद लोगों तक समय से सहायता पहुंचाई जा सके।

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन नौ जिलों में रेड अलर्ट।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment