लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन नौ जिलों में रेड अलर्ट।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 26, 2026 8:09 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक नौ जिलों में रेड अलर्ट, जबकि 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 43 जिलों में येलो अलर्ट है। 10 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती में बारिश का रेड अलर्ट है। इन जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बारिश के चलते 26 सितंबर को लखीमपुर खीरी के सभी स्कूल बंद।

13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, संभल, बदायूं, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और बस्ती में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी बारिश के साथ मौसम खराब रहने के आसार हैं।

43 जिलों में येलो अलर्ट

शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अम्बेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, कौशांबी और फतेहपुर में येलो अलर्ट है।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में हल्की बारिश होने की संभावना है।
बारिश के दौरान जलभराव, तेज हवाओं और स्थानीय स्तर पर अचानक बढ़ने वाले पानी को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखना जरूरी है।

यूपी में मौसम का बिगड़ा मिजाज, 8 जिलों में रेड अलर्ट; 32 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment