लखीमपुर खीरी। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मंगलवार को निघासन और मझगई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो स्थानों से कच्ची शराब बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग की टीम ने निघासन थाना क्षेत्र के मुरगहा तथा मझगई थाना क्षेत्र के झंडी में दबिश दी। विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों से क्रमशः 25 और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके साथ ही करीब 200 किलोग्राम लहन भी बरामद किया गया।
अंशिका की बहादुरी से बची चम्पा देवी की जान, विधायक रोमी साहनी ने किया सम्मानित।
टीम ने मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को नष्ट कर दिया तथा बरामद लहन को भी नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में डीएम और एसपी के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी लखीमपुर खीरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई।
उत्तर प्रदेश में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले !! देखें पूरी सूची
















