रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। उद्योग व्यापार मंडल निघासन की ओर से सर्वजन कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह 12 दिसंबर 2026, शनिवार को जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन खीरी में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर व्यापार मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बाढ़ के बीच बिजली कटौती से ग्रामीणों में दहशत, रात के अंधेरे में बढ़ा जीव-जंतुओं का खतरा।
आयोजकों के अनुसार विवाह समारोह के लिए इच्छुक परिवारों का पंजीकरण 20 सितंबर से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पंजीकरण के लिए वर-वधू के आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, दोनों पक्षों के दो-दो गवाहों के आधार कार्ड, संबंधित ग्राम के सभासद या प्रधान द्वारा प्रमाणित निवास प्रमाण पत्र तथा वर-वधू की दो-दो फोटो आवश्यक होंगी।
उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पात्र परिवारों से निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। बैठक में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, नगर महामंत्री बलदेव सिंह, नगर कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, तहसील अध्यक्ष अशोक जैन तथा तहसील महामंत्री मुन्ना यूनिक के साथ निघासन के समस्त उद्योग व्यापार मंडल के लोग शामिल रहे।
संपर्क सूत्र
| क्रम | नाम | मोबाइल नंबर |
|---|---|---|
| 1 | मुन्ना यूनिक | 9936368540 |
| 2 | संतोष वर्मा | 7985486137 |
| 3 | सरवन गुप्ता | 8542004119 |
| 4 | रिजवान आलम | 6393139812 |
| 5 | विनीत सोनी | 8318261211 |
















