लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी पुलिस ने गोकशी की घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में दो गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में 17 सितंबर को करीब 4:30 बजे ग्राम सिंघाताली पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें वसीम पुत्र हनीफ निवासी भुड़वारा, थाना गोला के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने वसीम समेत उसके तीन साथियों रूहीन पुत्र करामत, मोहसीम पुत्र हनीफ निवासी गुलाबनगर थाना मैलानी और नीलकण्ठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम निवासी झाला थाना मैलानी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वसीम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक चापड़, लोहे की छुरी, लकड़ी का ठीहा, चार प्लास्टिक की बोरियां, चार प्लास्टिक की रस्सियां और प्लास्टिक की पन्नी भी बरामद की गई है।
रास्ते की बदहाली पर प्रदर्शन के बाद बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया घरों में घुसकर मारपीट का आरोप।
















