रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में नया सवेरा संकुल स्तरीय समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। समिति में क्षेत्र की 14 पंचायतों और 51 ग्राम संगठनों को शामिल किया गया है। चुनाव में कुल 71 मतदाता शामिल हुए। अध्यक्ष पद पर निर्मला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
सचिव पद के लिए सोना, आयशा और परवीन के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना के बाद सोना को 29 मत, आयशा को 25 मत और परवीन को 15 मत प्राप्त हुए। इस तरह सोना ने सर्वाधिक मत हासिल कर सचिव पद पर जीत दर्ज की।
साल भर में ही धंसने लगा बरोठा गांव का संपर्क मार्ग, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए रीता, मीरा और शांति मैदान में रहीं। इसमें रीता को 35 मत, मीरा को 21 मत और शांति को 14 मत प्राप्त हुए। सर्वाधिक मत मिलने पर रीता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों एवं समिति से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। चुनाव अधिकारी डीएमएम सुरजन सिंह, एडीओ आईएसबी राजेश शुक्ला, डीएमएस प्रभारी रत्नेश वर्मा, क्लस्टर मैनेजर सुषमा जायसवाल, चेतना सीएलएफ मैनेजर गायत्री देवी, सीएलएफ अकाउंटेंट पुष्पा देवी, बीएमएम इंदु वर्मा और बीएमएम सुनील सिंह मौजूद रहे।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। समिति के गठन से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
आखिर कौन है अंबेडकर नगर के नए CDO आईएएस वैभव मिश्रा? पढ़ें पूरी खबर
















