लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आखिर कौन है पीसीएस अधिकारी यदुवीर सिंह, जिन्हें तहसील निघासन का बनाया गया उपजिलाधिकारी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, July 23, 2026 1:47 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर 2022 बैच के पीसीएस अधिकारी यदुवीर सिंह को तहसील निघासन का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को निघासन तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
यदुवीर सिंह का जन्म 20 जुलाई 1967 को हुआ था और उनका गृह जनपद कानपुर देहात है। ये 2022 बैच के पीसीएस अधिकारी है। प्रशासनिक सेवा में उन्हें राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों का लंबा अनुभव प्राप्त है।

पूर्व डीएम लखीमपुर खीरी IAS महेंद्र बहादुर सिंह बने SUDA के निदेशक, यूपी सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी।

निघासन आने से पहले यदुवीर सिंह आगरा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण), बिजनौर और इटावा में तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2022 में पीसीएस सेवा में पदोन्नति मिलने के बाद उन्हें झांसी में एसडीएम के पद पर तैनात किया गया था। अब शासन ने उनका तबादला जनपद लखीमपुर खीरी के लिए कर दिया। जहां डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उन्हें निघासन तहसील का एसडीएम नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले एसडीएम राजीव कुमार निगम निघासन तहसील की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका स्थानांतरण जनपद कुशीनगर होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। शासन ने अब झांसी से स्थानांतरित होकर आए पीसीएस अधिकारी यदुवीर सिंह को निघासन की कमान सौंपी है।

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, दोषियों को मिलेगी सख्त और त्वरित सजा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 22, 2026

July 22, 2026

Leave a Comment