नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा है कि पार्टी का आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में चल रहे अभियान के साथ ही जंतर-मंतर पर पार्टी का धरना-प्रदर्शन भी जारी है।
रांका के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ करीब चार घंटे तक चली बातचीत में कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने दावा किया कि वार्ता के बावजूद उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।
गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला, अब सिर्फ गुणवत्ता वाली कृषि सामग्री मिलेगी।।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक भूख हड़ताल के समर्थन में चल रहे कार्यक्रम और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे।
हालांकि, इस मामले में भाजपा या केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच आगे होने वाली बातचीत और सरकार के रुख पर सभी की नजर बनी हुई है।











