लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव में किशोर को सांप ने डसा, चारों तरफ पानी मगर तहसीलदार स्वयं एम्बुलेंस लेकर पहुंचे गांव।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, August 20, 2026 10:02 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील के बाढ़ प्रभावित नया पुरैना गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के बाहर मवेशी बांध रहे 15 वर्षीय किशोर को सांप ने कई जगह डस लिया। चारों ओर पानी और प्रभावित रास्तों के बीच किशोर को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती थी, लेकिन सूचना मिलते ही तहसीलदार स्वयं एम्बुलेंस लेकर गांव पहुंचे।
नया पुरैना निवासी रामफल का 15 वर्षीय बेटा सत्य प्रकाश घर के बाहर गाय बांध रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे कई स्थानों पर डस लिया। किशोर की हालत बिगड़ने की आशंका से परिजनों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी ने मौके की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और खुद गांव की ओर रवाना हो गए। बाढ़ के पानी के चलते गांव तक पहुंचना आसान नहीं था, बावजूद इसके वह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और किशोर को तत्काल उसमें बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने किशोर का उपचार शुरू कर दिया।

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव 24 घंटे बाद बरामद, डूबने से मौत की आशंका।

इस घटना ने एक बार फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं और त्वरित प्रशासनिक प्रतिक्रिया की अहमियत सामने ला दी है। जहां जलभराव के कारण ग्रामीणों का सामान्य आवागमन तक प्रभावित है, वहीं आपात स्थिति में प्रशासन की तत्परता से किशोर को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।
तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोर को सांप ने कई स्थानों पर डसा था। सूचना मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और आपात स्थिति में ग्रामीणों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बाढ़ के बीच ट्रैक्टर से पुरैना गांव पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार, पीड़ितों को बांटे लंच पैकेट।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment