लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में लापता किसान का शव 24 घंटे बाद बरामद, डूबने से मौत की आशंका।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, August 20, 2026 5:45 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। जौराहा नदी में मगरमच्छ के हमले के बाद लापता हुए 54 वर्षीय किसान रमेश सिंह का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद हो गया। शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाढ़ के बीच ट्रैक्टर से पुरैना गांव पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार, पीड़ितों को बांटे लंच पैकेट।

मामला उत्तर खीरी वन प्रभाग की बेलरायां रेंज के मांझा गांव के पास का है। मांझा फार्म निवासी रमेश सिंह बुधवार सुबह अपनी भैंसों को पानी पिलाने जौराहा नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान मगरमच्छ द्वारा उन पर हमला किए जाने और उन्हें नदी में खींच ले जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से वन विभाग और पुलिस की टीमें नदी में लगातार उनकी तलाश कर रही थीं।
गुरुवार को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में किसान का शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
सिंगाही प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया शव पर मगरमच्छ के हमले के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसान की मौत डूबने से हुई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

निघासन में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, दंपती गंभीर घायल।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment