लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

किसान और तेंदुए के बीच 10 मिनट तक मुकाबला, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को रस्सी से बांधा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, March 16, 2026 5:13 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। धौरहरा वन रेंज के देवी पुरवा गांव में सोमवार सुबह एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने हिम्मत दिखाते हुए लगभग 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया और खुद को बचा लिया। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने तेंदुए को काबू में कर लिया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंकुल भार्गव निवासी देवीपुरवा
                      अंकुल भार्गव निवासी देवीपुरवा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देवी पुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय अंकुल भार्गव सोमवार की सुबह अपने खेत जा रहे थे। रास्ते में गेहूं के खेत से उन्हें हलचल की आवाज सुनाई दी। जब वे देखने के लिए खेत की ओर बढ़े तो अचानक सामने तेंदुआ दिखाई दिया। अंकुल कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंकुल ने बताया कि “तेंदुए ने मेरे हाथ को पकड़ लिया था। मैंने उसे जमीन पर पटक दिया, लेकिन तेंदुए ने उसे नहीं छोड़ा। तब मैंने उसके मुंह पर लगातार मुक्के मारने शुरू कर दिए। करीब 10 मिनट तक मारने के बाद उसने मेरा हाथ छोड़ा।”
जिसके बाद अंकुल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को देख तेंदुआ छटपटाने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रस्सियों से बांध दिया।
कुछ देर बाद तेंदुआ शांत होकर खेत में ही बैठ गया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई। और हमले में अंकुल भार्गव के हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अखिलेश यादव का यह मंत्री चराता है भैंस, सादगी भरा जीवन देख आप भी हैरान रह जाएंगे, देखें वीडियो।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

June 12, 2026

Leave a Comment