लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से किया निरीक्षण।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, February 17, 2026 7:48 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना मझगई क्षेत्र में स्थित बौधिया कलां नहर के किनारे मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक गौवंशीय पशु के अवशेष देखे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना मझगई पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

किसान ने शुरू की गन्ने की ऐसी खेती की विभाग भी हैरान, जैविक खेती से बनाई अपनी अलग पहचान।

रमुआपुर निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वह उसी मार्ग से गुजर रहे थे तो वहां दो व्यक्ति जिन्हें वो पहचानते नहीं है, गौवंशीय पशु को धारदार हथियार से काट रहे थे। श्रवण के अनुसार गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी दी गई तब ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
पशु मित्र संदीप सिंह के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि गौवंशीय पशु के अवशेष लगभग 18 से 24 घंटे पहले के है जिसे तेज धारदार हथियार से काटा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि शव के नीचे ब्लड मिला तो घटना स्थल यही है और यदि ब्लड नहीं मिला तो कही और पशु की हत्या की गई है फिर उसे यहां लाया गया। पशु मित्र के अनुसार गौवंशीय पशु के अवशेषों को दफनाने की प्रक्रिया चल रही है तो वहीं ग्रामीणों की मांग है कि इस प्रकरण को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ शख्त से शख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रशासन में एक नया अध्याय, तीन महिला अफसरों के नेतृत्व में यूपी का सबसे बड़ा जिला।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 16, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 14, 2026

July 13, 2026

July 13, 2026

Leave a Comment