लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर एसपी खीरी ख्याति गर्ग ने किया गोला गोकर्णनाथ मंदिर का निरीक्षण।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, February 10, 2026 10:51 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी: महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी खीरी ख्याति गर्ग ने रविवार को थाना गोला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छोटी काशी के नाम से मशहूर प्राचीन गोला गोकर्णनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया।
एसपी ने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, भक्तों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

नक्सलवाद से गैंगस्टर तक पर सख्त कार्रवाई करने वाले IPS सुभाष दुबे की जहां तैनाती, वहीं अपराध पर प्रहार।

एसपी ख्याति गर्ग ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त गोला गोकर्णनाथ मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं यातायात व्यवस्था पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

इन विधायकों के बारे में जानकर आप भी चौक जाएंगे की आखिर क्या है असली माजरा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 30, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

Leave a Comment