लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गरिमा सिंह ने रचा इतिहास, गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ चयन।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, July 31, 2025 3:36 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन अंतर्गत छोटे से गांव झंडी राज की होनहार बेटी गरिमा सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा का चयन विश्वविख्यात कंपनी गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। उन्हें गूगल द्वारा 28 लाख 12 हजार रुपये का सालाना पैकेज दिया गया है।

गरिमा सिंह
                                  गरिमा सिंह

गरिमा सिंह की शुरुआती शिक्षा माउंट कार्मेल कॉलेज, महानगर लखनऊ से हुई। इसके बाद उन्होंने प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही गरिमा की प्रतिभा को पहचानते हुए गूगल ने उन्हें इंटर्नशिप का अवसर दिया था, और अब उसी कंपनी में उन्हें स्थायी नियुक्ति मिली है।

अपने पिता के साथ गरिमा सिंह
                   अपने पिता के साथ गरिमा सिंह

गरिमा के पिता मनोज सिंह एक किसान हैं और माता गृहणी हैं। गरिमा बताती हैं कि उनकी इस सफलता में उनके माता-पिता की प्रेरणा और सहयोग सबसे अहम रहा। उन्होंने हर कदम पर संबल दिया और कभी भी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।

अपनी माता के साथ गरिमा सिंह
                    अपनी माता के साथ गरिमा सिंह

गरिमा की बड़ी बहन सौम्या सिंह भी मल्टीनेशनल कंपनी वॉलमार्ट में कार्यरत हैं। दोनों बहनों की उपलब्धियों ने न सिर्फ परिवार का, बल्कि पूरे इलाके का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गांव में खुशी की लहर है और लोग गरिमा को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शानदार फीचर्स व धांसू लुक के साथ मार्केट में उपभोक्ताओं को भा रहा VIVO का यह फोन।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

Leave a Comment